_जिला ब्यूरो चीफ दिनेश कश्यप_
_जिला ब्यूरो चीफ दिनेश कश्यप_
*चांदपुर* : चांदपुर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ। विधायक कमलेश सैनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन। इस अवसर पर एसडीएम बी के मौर्य, सीओ गजेंद्र पाल सिंह कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने विचार रखे। उधर हीमपुर दीपा थाना में प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा व ग्राम प्रधान देवकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया। नूरपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल शिवाला कला थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी की मौजूदगी में हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रही। जनपद बिजनौर में प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सौगात दी है। विधायक कमलेश सैनी ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान सभी पीड़ित महिलाओं से क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला अब थाने से बैरंग नहीं लौटेगी। सभी पीड़ित व शोषित महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के जरिए तत्काल मदद की जाएगी। और उनकी सुनवाई होगी।

Comments
Post a Comment