भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने छेड़ी मुहिम नहीं होने दिया जाएगा किसी भी ग्राम वासियों पर अत्याचार*।

 *भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने छेड़ी मुहिम नहीं होने दिया जाएगा किसी भी ग्राम वासियों पर अत्याचार*।



 संवाददाता गजेंद्र कुमार


भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन के द्वारा आज पूरन सिंह पुत्र छत्रपाल निवासी सिकंदरपुर बसी पर राशन डीलर द्वारा हो रहे अत्याचार को लेकर संगठन द्वारा कार्यवाही कराते हुए एसडीएम नजीबाबाद के आदेश अनुसार पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ जाकर घटनास्थल पर जांच की और राशन डीलर को पुलिस हिरासत में लिया

आपको बता दें कि  दिनांक 22/10/2020 को भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन द्वारा ग्रामीण पूरन सिंह पुत्र छत्रपाल निवासी सिकंदरपुर बसी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर पर राशन डीलर द्वारा हुए अत्याचार को लेकर मुहिम छेड़ते हुए प्रार्थी से एसडीएम नजीबाबाद को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 23/10/2020 समय करीब 12:00 बजे दोपहर को प्रार्थी का पुत्र हिमांशु आयु 14 वर्ष गांव में स्थित सुरेश चंद राशन डीलर की सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए गया हुआ था सस्ते गल्ले की दुकान पर काफी भीड़ थी राशन डीलर शराब पीकर राशन वितरण कर रहा था भीड़ को देखकर राशन डीलर गाली गलौज पर उतारो हो गया उस समय प्रार्थी का पुत्र राशन ले रहा था भीड़ को देख कर राशन डीलर आग बबूला हो गया और हिमांशु से मारपीट पर उतर आया व जूते चप्पल से उसे मारने पीटने लगा काफी देर तक मारता पीटता रहा प्रार्थी के पुत्र को जान से मारने की कोशिश भी की लेकिन वहीं पर खड़ी भीड़ ने किसी तरह प्रार्थी के पुत्र को राशन डीलर के चंगुल से बचा लिया राशन डीलर राशन महीने में मात्र एक या 2 दिन ही राशन वितरण करता है जबकि नियम यह है पूरे महीने ही राशन वितरण चलता रहे लेकिन राशन डीलर अपनी मनमानी करते हुए अपनी मर्जी से ही राशन बांटता है राशन डीलर  अपनी मनमानी के चलते  एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं के निशानियां अंगूठा मशीन पर लगवा लेता है और उसके बाद अपनी मर्जी से 4.50 किलो राशन प्रति यूनिट देता है डीलर  सुरेश चंद एक शराबी व दबंगई किस्म का व्यक्ति है और शराब के नशे में राशन वितरण करता है अगर कोई शिकायत करता है तो उसके साथ भी गाली गलौज मारपीट करता है अनेक औरतें ऐसी भी हैं जो राशन डीलर को नशे की हालत में देखकर बिना राशन लिए ही अपने घर वापसी हो जाती हैं चाहे उन्हें भूखे क्यों ना सुना पड़े वह बिना राशन लिए ही चली आती है प्रार्थी की  फरियाद  वे लाचारी  देखकर  व सुनकर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन के अध्यक्ष डॉ दीपांकर ने अपनी टीम वरिष्ठ अधिकारियों प्रदेश सचिव  सलीम अहमद ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ,तहसील अध्यक्ष याहया अंसारी ,जिला महासचिव अमित कुमार ग्रामीण सनसनी तहसील प्रभारी नदीम आदि पदाधिकारियों को एसडीएम नजीबाबाद को एक प्रार्थना पत्र दिलआया जिसमें एसडीएम नजीबाबाद ने कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार को आदेश जारी किया जिसमें पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए नजीबाबाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सस्ता गल्ला राशन को ना बांटने को कहते हुए राशन डीलर को पुलिस ने हिरासत में लिया सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान 40 साल पुरानी होने के कारण दिखा रहें हैं राशन डीलर अपनी दबंगई पुश्ततैनी चलती आ रही है राशन की दुकान आगामी कानूनी कार्रवाई राशन डीलर के खिलाफ जारी है अब देखना यह है कि ऐसे भ्रष्ट राशन डीलर के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है जिससे सिकंदरपुर बसी के ग्राम वासियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच