बाजार में सिल्क की साड़ियां मंचा रही धूम

 *बाजार में सिल्क की साड़ियां मंचा रही धूम           


                                                                       आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* दीपावली पर्व की शुरुआत करवा चौथ से हो जाती है। यह पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास है। दुल्हन की तरह सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। सिल्क व प्रिटेड साड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है।


करवाचौथ का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व का महिलाएं सालभर इंतजार करती हैं। पति की दीर्घायु के लिए की जाने वाली पूजा में सोलह श्रृंगार का खास महत्व है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं साड़ियां। इस पर्व के मद्देनजर बाजारों में एक से बढ़कर एक साड़ियां सजी हुई हैं। दुकानों में प्रवेश करते ही आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियां लुभाने लगती हैं। प्रिटेड व सिल्क साड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। इनमें भी बेंगलूरू की ब्रोकिट साड़ियां और सूरत की सिल्क साड़ियां ज्यादा पसंद में हैं।


साड़ियों में कांजीवरम की साड़ियों पर हाथ से की गई कशीदाकारी, इसकी चमक व पारंपारिक डिजाइन, महिलाओं को आकर्षित करती है। महिलाएं हर फंक्शन में कांजीवरम साड़ी में ही नजर आती हैं। अधिक महंगी साड़ियों की ओर महिलाओं का रुख कम दिख रहा है। दुल्हन की तरह संवरती हैं सुहागिनें


करवाचौथ पर सुंदर पारंपरिक परिधान पहन व सोलह श्रृंगार कर सुहागिनें दुल्हन की तरह सजती हैं। इसमें मेंहदी से लेकर मेकअप तक के बाजार चहकने लगते हैं।                                                                                    उधर, ब्यूटी पालर पर भी मेकप के लिए ओडर आने शुरू हो गए है। बाजार बजरिया से हर्षिता ब्यूटी पालर संचालक ने बताया कि त्योहारो का सीजन चल रहा है। हमारी ओर से करवा चौथ पर विभिन्न प्रकार ऑफर भी है। ब्राइडल मेकप सहित कई प्रकार के मेकप किया जाएगा। साथ ही चांदपुर वासियों ने शहर में शानदार पालर खुलने पर पालर संचालक को बधाई भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत