भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय परीक्षण का हुआ शुभारंभ
भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय परीक्षण का हुआ शुभारंभ
स्योहारा।आज मुरादाबाद मार्ग पर स्थित मन्नत बैंकट हाल में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकर्ता परीक्षण का शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा,जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि,एवं मण्डल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।
ज़्यादा जानकारी देते हुए डॉ नेपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिनों तक भाजपा कार्यकर्ताओं को परीक्षण देते हुए पार्टी की नीतियों का भी प्रचार किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नेपाल सिंह, व संचालन सन्दीप शर्मा ने किया,साथ ही आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जी एवं जिलाध्यक्ष जी रहें
इस मौके पर मनोज भटनागर, शहज़ाद, मो,अकरम,अनिल जैन, महेंद्र सिंह,विपिन शर्मा,आदि भी मौजूद रहे

Comments
Post a Comment