कोरोना के चलते नही होगा रावण दहन न लगेगा मेला*

 *कोरोना के चलते नही होगा रावण दहन न लगेगा मेला*         


                                                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:- 

रामलीला मैदान मैं नहीं लगेगा मेला , ना ही होगा रावण दहन , पहली बार वर्षों से चली आ रही परंपरा का नहीं होगा निर्वहन . वर्षों से चली आ रही रामलीला मैदान में लगने वाला भव्य मेला की परंपरा और रावण दहन का आयोजन इस बार नहीं होने से सनातन धर्म के प्रमुख त्योहार 'असत्य पर सत्य की जीत' विजयदशमी के फीका ही रह जाने का मलाल नगर के श्रद्धालुओं को भुलाए नहीं भूल पाएगा। दशहरा पर्व पर पहली बार ऐसा होगा जो वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन नहीं हो सका । नगर के रामलीला मैदान में हर साल दशहरे पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जहां हजारों की संख्या में लोग जमा होते हैं। इस बार नगर में कोरोना संकरण के चलते ना मेले का आयोजन होगा और ना ही रावण का दहन । राम सेवक मंडल कमेटी की ओर से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कमेटी ने भगवान श्रीराम से क्षमा मांगते हुए मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच