महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ.
*महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ.
आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- चांदपुर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने फीता काटकर किया । महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने को लेकर मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत आज महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ है। पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत अब बिना किसी संकोच के दर्ज करा सकेगी। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। हेल्प डेस्क पर दो महिलाओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। पीड़ितों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें जलपान भी कराया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर मामले में त्वरित कारर्वाई की जाएगी और मिशन के तहत शिक्षण संस्थानों पर जाकर छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment