कन्या पूजन के साथ आदिशक्ति मां गौरी की हुई पूजा

 *कन्या पूजन के साथ आदिशक्ति मां गौरी की हुई पूजा     


                                  आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* आदिशक्ति की उपासना का महापर्व शारदेय नवरात्र में माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। उसके उपरांत माता के कन्या स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं का भी पूजन कर चना और हलवा का प्रसाद ग्रहण कराया गया। मान्यता है कि सच्चे मन से अगर महागौरी को पूजा जाए तो सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। और भक्तों को अलौकिक शक्ति प्रदान होती है। इस मौके पर नगर क्षेत्र में धर्म की बहार बह रह रही है। शनिवार की सुबह से नगर क्षेत्र में माता के भक्तों की भीड़ मंदिरो पर उमड़ी । जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। नगर के फव्वारा चौक पर अनिल कुमार एवं अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चेयरमैन के परिवार ने सार्वजनिक भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें बड़ी संख्या में भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर नवीन अग्रवाल, श्रीमति नीरू गुप्ता, मधु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, अनमोल मित्तल,मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच