प्रधानमंत्री सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं-अशोक राणा

 प्रधानमंत्री सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं-अशोक राणा


बेरोज़गारी दूर करने का पीएम का है ये बेहतरीन तरीका-अख़्तर जलील

स्योहारा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा आत्म निर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत

 नगर पालिका में एक बेठक बुलाई गई।

 जिसमें नगर सयोहरा स्ट्रीट वेंडरो को क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील,अधिशासी अधिकारी एपी पांडे, द्वारा सम्बोधित करते हुए ऋण प्राप्त किये जाने से सम्बंधित प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका द्वारा नगर पालिका के सभा कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से कराया गया जिसमे प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाते हुए जागरूक किया गया।

इसी के साथ अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर पहुचाने ओर बेरोज़गारी को दूर करने का जो कार्यक्रम किया गया वह प्रसारण के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरो को जागरूक किया गया।

पालिकाध्यक्ष हाजी अख़्तर जलील ने बताया आज माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा जो कार्यक्रम किया गया वह देश से बेरोज़गारी को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है इसी क्रम में आज शहर के स्ट्रीट वेंडरो को दस हज़ार रुपये का ऋण देते हुए उनको आर्थिक रूप से मज़बूत किया जा रहा है ताकि देश का हर एक नागरिक आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की जीविका चला सके।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा ने सभी वेंडरों को सम्बोधित करते हुए सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री सभी वर्ग को साथ लेकर चलना चाहते है इसीलिए यह ऋण उन भाइयों को दिया जा रहा है जो बेरोज़गार है उनको रोज़गार से लगाकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जा रहा।

इस मौके पर प्रधान लिपिक देवेन्द्र सिंह, मो शान,बब्बू स्वामी,विजयपाल सिंह,जेई सागर,पंकज सिंह,हरिओम सिंह,आदि भी मौजूद रहे।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

फ़ोटो, चित्र पर माला डालते। हुए

भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। 

स्योहारा।भाजपा मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चांदपुर विधायक कमलेश सैनी व मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह ने  भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को आदर्श कार्यकर्ता बनने की नसीहत दी। मुरादाबाद मार्ग के एक बैंकट हाल में भाजपा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर विधायक अशोक राणा ने कार्यकर्ताओं को संगठन एकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मतभेदों को मनभेद न बनने दें। भाजपा एक आदर्श पार्टी इस लिए है क्योंकि इस का हर कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता है। इससे पूर्व मुख्य वक्ता चांदपुर क्षेत्र से विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता होता है। पद वितरण तक सभी अपने अपने प्रयास करते हैं। सब को पद तो मिल नहीं सकता, जिसे पद मिल जाता है। बाकी सब आपसी स्पर्धा को छोड़ कर उसी के नेतृत्व में कार्य करते हैं। यही आदर्श कार्यकर्ता की पहचान है। कार्यकर्ताओं में जागरुकता लाना ही इस वर्ग का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी द्वारा अनेक जनहित के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से मिलझुल कर कार्य करना चाहिए। उन्होने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए  कहा कि जो पार्टी में काम करेगा और पार्टी की विचार धारा पर चलेगा वही कार्यकर्ता है। आपना निजी स्वार्थ साधने वाले अपने आप को कार्यकर्ता ना समझे।  मण्डल अध्यक्ष नैपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए पार्टी की नीतियों का भी प्रचार किया जाएगा।इस ।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह,सन्दीप शर्मा, विपिन शर्मा,शहज़ाद,हाजी इंतेज़ार,सलीम टाइगरआदि भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत