स्योहारा।श्रमिक संगठन सीटू के प्रदेश मंत्री कामरेड नरेंद्र कुमार शर्मा का 75 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।
स्योहारा।श्रमिक संगठन सीटू के प्रदेश मंत्री कामरेड नरेंद्र कुमार शर्मा का 75 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।
उनके निधन से चीनी मिल श्रमिकों में शौक व्याप्त हो गया। कामरेड नेताओं ने उन्हें सीटू के झंडे में लपेट कर लाल सलामी देकर अंतिम विदाई दी। कामरेड नरेंद्र शर्मा स्थानीय चीनी मिल की लाल झंडा श्रमिक यूनियन में अब तक अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने श्रमिकों के हित में अनेक कार्य किए। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में श्रम अधिकारी राम भरोसे लाल शर्मा, मैनेजर एचआर विवेक श्रीवास्तव, तथा प्रांतीय सचिव सीटू चमन आरा, संजय नारंग, विष्णु शर्मा, कामरेड नेता मुनव्वर जलील, का० मोहम्मद यासीन, का० वीरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिला संयोजक अमित कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र पुष्पक, रामपाल सिंह आदि रहे।

Comments
Post a Comment