बदल रहा मौसम, बीमारी को दे रहा दस्तक
*बदल रहा मौसम, बीमारी को दे रहा दस्तक
आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* बदलते मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी, आइसक्रीम को सेवन, कूलर व एसी का उपयोग बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए नुकसान दायक है। मौसम में बदलाव के चलते ही अन्य बीमारियों के साथ कोरोना वायरस भी बढ़ रहा है।
युवा मोर्चा फिना के मण्डल अध्यक्ष व भरतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर आकाश दीप चौधरी का कहना है कि इस मौसम में हर खांसी या बुखार कोरोना नहीं हो सकता है। इन सामान्य लक्षणों को ही लोग कोरोना समझकर भयभीत हो जाते है। इसलिए कोरोना की जांच अवश्य ही करा लेनी चाहिए। कोविड से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत ही जरुरी है। उनके अनुसार सूखी खांसी के साथ बुखार,जुकाम महसूस होना, गले में खरास, गले में दर्द स्वाद व गंध महसूस न होना श्वास का अधिक फूलना यह कोरोना के प्रारंभिक लक्षण है।
क्या करें
-हरी सब्जी व फलों का अधिक से अधिक सेवन करे।
-कोई खास या छींक रहा है तो उससे उचित दूरी बनाएं।
-हाथों को साबुन, पानी से बार-बार साफ करते रहे।
-मुंह पर मास्क लगाएं, हल्दी वाला दूध को सेवन करे। क्या न करें
-ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम आदि का सेवन न करे।
-आस-पास गंदगी न होने दे, एसी कूलर का प्रयोग न करे।
- बच्चों व बुजुर्गों की रोगप्रतिरोधक क्षमता को कम न होने दे।
- अगर आप ठीक महसूस न कर रहे हो तो घर पर ही रहे।

Comments
Post a Comment