अंधविश्वासी सगे भतीजे ने ली चाचा की जान सर पर कुल्हाड़ी मारकर*

 *अंधविश्वासी सगे भतीजे ने ली चाचा की जान सर पर कुल्हाड़ी मारकर*










 *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* 






उत्तर प्रदेश मिर्जापुरआज दिनांक 30.09.2020 को थाना चील्ह के पुलिस चौकी चेतगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पखवइया निवासी सभाकांत उपाध्याय पुत्र स्व0 राम प्रसाद उपाध्याय उम्र करीब 50 वर्ष, जो अपने घर बरामदे में अपने छोटे पुत्र कृष्णा उम्र करीब-10 वर्ष के साथ तख्ते पर सो रहे थे कि सुबह समय करीब 05:30 बजे इनका सगा भतीजा पंकज उपाध्याय पुत्र उमाकांत उपाध्याय उम्र करीब-26 वर्ष ने अपनी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करने की आशंका को लेकर अपने चाचा सभाकांत उपाध्याय के सिर पर सोते समय कुल्हाड़ी से मार दिया, उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चील्ह व चौकी प्रभारी चेतगंज द्वारा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को जनपदीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया ।  शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही थाना चील्ह पुलिस द्वारा की जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।