4 वर्षीय बालक की कुचलने से हुई मौत डीसीएम चालक फरार*

 *4 वर्षीय बालक की कुचलने से हुई मौत डीसीएम चालक फरार* 





 *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* 



उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आज दिनांक 30.09.2020 को समय करीब 14.00 बजे थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़ागांव के पास डीसीएम की चपेट में आने से 04 वर्षीय बालक की मृत्यु हो जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार व थाना प्रभारी चुनार द्वारा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया तो ज्ञात हुआ कि बालक अंश पुत्र श्याम बाबू उम्र करीब 04 वर्ष, अपने मकान के सामने द्वार पर खेल रहा था कि अचानक मकान के सामने से जाने वाली लिंक रोड(धौरहा-चचेरी मोड़) पर चला गया और डीसीएम यूपी 64 एच 6865 की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई । थाना चुनार पुलिस द्वारा डीसीएम एवं मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।