पिता के साथ गंगा स्नान करने गया 12 वर्षीय पुत्र गंगा में डूबा*
*पिता के साथ गंगा स्नान करने गया 12 वर्षीय पुत्र गंगा में डूबा*
*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*
उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आज दिनांक 27/09/2020 सुबह 9:00 बजे श्रीधर यादव अपने पुत्र शिवम यादव 12 वर्ष के साथ गंगा स्नान करने भटौली पुल गंगा किनारे (घर के समीप )गया था स्वयं नहाकर पुत्र को नहलाने के बाद सूर्य नारायण को जल चढ़ा कर मुड़ कर पीछे देखा तो शिवम दिखाई नहीं पड़ा वह गंगा में गिर पड़ा था क्योंकि घाट जो कि गंगा की कटान रोकने के लिए 45 अंश की डिग्री पर बना है ।इस बात की सूचना फैलते ही मौके पर थाना कछवा सुभाष राय अपने दल के साथ पहुंचकर गोताखोरों द्वारा छानबीन जारी रखा सुबह से लेकर शाम तक गंगा किनारे खोजबीन कराते रहे तथा मौके पर कछवा के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विनोद बिंद चेयरमैन पीके यादव विजय यादव सभासद राजेश यादव सभासद शमीम अहमद खान जावेद आलम आदि बहुत से नागरिक ,मौके पर शाम तक रहे डॉ विनोद बिंद द्वारा अनुभवी गोताखोरों को भी बुलवाया गया बालक शिवम का पता नहीं लगा मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया गंगा किनारे समीप में रहने वाले लोगों को नहाने के लिए कोई पक्का घाट नहीं बनवाया गया है आज उसी कमी का परिणाम है कि बालक शिवम डूब गया लोगों ने शासन से स्नान हेतु गंगा किनारे पक्का घाट बनवाने की मांग किया ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो सके। कल भी गोताखोरों को लगाकर खोजबीन कराई जाएगी

Comments
Post a Comment