11000 हजार वोल्ट का तार अचानक हाईवा पर गिरने से क्लीनर गंभीर रूप से झुलसा*

 *11000 हजार वोल्ट का तार अचानक हाईवा पर गिरने से क्लीनर गंभीर रूप से झुलसा* 





*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*




उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आज दिनांक 29/09/2020 को समय 07:00 बजे के करीब थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी ग्राम के पास एक हाईवा UP 70 FT 3697 रेलवे कंस्ट्रक्शन का गिट्टी गिराने के बाद 11000 बोल्ट तार की चपेट में आ गया, जिससे हाईवा में आग लग गई तथा हाईवा क्लीनर उमेश कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी सड़वा कला थाना नैनी जनपद प्रयागराज बुरी तरह झुलस गए एवं चालक कमला प्रसाद निवासी चितवारिया थाना अमिलिया जनपद सीधी मध्य प्रदेश किसी तरह हाईवा से कूदकर भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी विंध्याचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उमेश कुमार को जिला अस्पताल मिर्जापुर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मौके पर फायर सर्विस की गाड़ी मौजूद है आग पर काबू पा लिया गया है ।आवश्यक अग्रेतर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।