*गैर इरादतन हत्या मे शामिल आरोपी 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

 *गैर इरादतन हत्या मे शामिल  आरोपी 03 अभियुक्त गिरफ्तार*




*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*



उत्तर प्रदेश मिर्जापुर 27/09/2020अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोपी 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, दिनांक 25.09.2020 को थाना लालगंज के चौकी लहंगपुर अंतर्गत दो भाईयों के मध्य कुवें पर पानी भरने को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमें प्रथम पक्ष के राजाराम पुत्र स्व0 रामनाथ उम्र-55 वर्ष, महादेव पुत्र राजाराम, संगीता पत्नी महादेव,पार्वती पत्नी राजाराम व द्वितीय पक्ष के साहदेव पुत्र राजाराम उम्र लगभग-35 वर्ष, मंजू पत्नी साहदेव, मुन्नी पुत्री साहदेव, दुर्गा पुत्री साहदेव, घायल हो गये, प्रकरण में दोनो पक्षों के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, परन्तु परिवारीजन थाने पर लाये बिना मजरुब राजाराम को बाहर ही बाहर ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले गये थे, जिनकी दिनांक 26.09.2020 को वाराणसी में मृत्यु हो गयी, परिवारीजन की सूचना पर पंजीकृत अभियोग में धारा 304 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी की गयी थी, उक्त अभियोग की विवेचना/ वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 पंकज राय चौकी प्रभारी लहंगपुर थाना लालगंज मयहमराह का0 अजहर खा, का0 मनोज कुमार गौतम, म0का0 आरती चौहान द्वारा 1-साहदेव पुत्र राजाराम 2-मंजू पत्नी साहदेव 3- दुर्गा पुत्री साहदेव समस्त निवासीगण तुरकहां थाना लालगंज मीरजापुर को आज दिनांक 27.09.2020 को समय 10.30 उनके घर तुरकहां से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*