निजीकरण को रोकने के लिए जुलूस निकाला विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 (इकाईमिर्जापुर) द्वारा*

 *निजीकरण को रोकने के लिए जुलूस निकाला  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 (इकाईमिर्जापुर) द्वारा* 




उत्तर प्रदेश मिर्जापुर आज दिनांक 29/09 /2020 विद्युत मुख्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। एन सी सी ओ ई ई ई ने यह भी निर्णय लिया कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों को गिरफ्तार किया गया और दमन किया गया तो देश के अन्य प्रांतों के बिजली कर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और उत्तर प्रदेश के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश के समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों अवर अभियंता व अभियंताओं ने पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यालय पर 2 बजे से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार तथा प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार की वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार किया गया अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के इंजीनियर वीके पांडे द्वारा सभा की अध्यक्षता की गई तथा इंजीनियर सुमित कुमार यादव द्वारा सभा का संचालन किया गया इंजीनियर एके सिंह अधिशासी अभियंता इंजीनियर मनोज कुमार यादव अधिशासी अभियंता इंजीनियर आर के यादव उपखंड अधिकारी इंजीनियर गोविंद प्रसाद उपखंड अधिकारी इंजीनियर सुनील गुप्ता इंजीनियर सुमित कुमार यादव एवं इंजीनियर अभय सिंह इंजीनियर विनय बिंद विनीत सिंह अनुराग अग्रवाल उदय सिंह आशुतोष बाजपाई अभिषेक श्रीवास्तव अभिषेक सिंह राजेन्द्र गौतम विनय चौधरी एवं सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत