बारिश ने तोड़ दिया पालिका का लाखों रुपये का बना नाला

 *बारिश ने तोड़ दिया पालिका का लाखों रुपये का बना नाला


                                                    आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शहर में पालिका की ओर से नालों का निर्माण तो तेजी से हो रहा है। लेकिन खास बात यह है कि लोगों ने पालिका पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। लेकिन कोई  भी किसी प्रकार की कार्यवाही बिल्कुल नही होती है। ठेकेदार सड़कों व नालों का निर्माण अपनी मन मर्जी से करता है। आप ही देख लीजिए पचास लाख के स्टीमेट में बनने वाली सडक व नाले की दीवार तली के प्लास्टर में हो रहे धंधली सामने आ रही है। नाले की दीवार तो खड़ी कर दी लेकिन जब बारिश का पानी उसमे भरा तो दीवार ही टूट कर बिखर गई। इससे अंदाज लगाया जा सकता है की पालिका चांदपुर में कितना विकास कार्य कर रही है। वही, भाजपा नामित सभासद, भाजपा विधायक व अन्य हिन्दू संगठन आवाज उठा चुके है लेकिन चांदपुर नगरपालिका किसी की नही सुन रही है। 

बता दे कि चांदपुर बास्टा रोड से सरायरफी रॉयल गार्डन तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहां बने नाले की तली के प्लास्टर के साथ ही अट्ठाहरा इंची दीवार मय प्लास्टर के लिए 50 लाख का ठेका पालिका ने ठेकेदार के नाम किया है ओर कहते है ठेकेदार ने नाले की दीवार तो बना दी ,परन्तु नाले की दीवार व तली में न किये गये प्लास्टर को छिपाने के उद्देश्य से पालिका के तथा कथित भ्रष्ट आचरण के चलते नाले का गन्दा पानी छोड दिये जाने से नाले की दस दिन पूर्व बनायी गई दीवार एक घन्टे हुई बारिश से ताश के पत्तों की तरह बिखर कर  धराशायी हो जाने की फलस्वरूप पालिका के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। अभी सड़क का निर्माण होना बाकि है उसमे भी भारी भ्रष्टाचार लिप्त है। भ्रष्टाचार का आलम ये है कि मोहल्ला सरायरफी में पुराने बने नालो की दीवारो पर ही प्लास्टर कर के उसे नया बताया जा रहा ताकि देखने वालों को यह लगे कि सभी कार्य नया हुआ है।

 *विवेक नगर की सड़क की दीवार भी गिरी*                                                         आपको बता दे कि विवेक नगर वार्ड no 9 की सड़क भी बारिश नही झेल पाई और अचानक गिर गयी। खास बात यह रही कि कोई हादसा नही हुआ है। इससे पूर्व स्याऊ में पिछली बरसात में दीवार गिरने से बच्चे भी घायल हो गए थे। लेकिन पालिका कोई ध्यान नही दे रही है।                                                                  *भाजपा विधायक ने भी लगाए पालिका पर आरोप*                                                                                               चांदपुर भाजपा विधायक कमलेश सैनी जी ने चांदपुर नगर पालिका के विकास कार्यों में अनियमितताए ओर धांधली बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने 25 आरोप की लंबी लिस्ट शासन को भेजकर जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोगों की शिकायतें आती रहती है। वह खुद भी चांदपुर नगरपालिका से वार्ता करती है उसके बाद भी कोई हल नही निकलता है।                                       *पहले भी हो चुकी है जांच कराने की मांग*                                                          भाजपा नामित सभासद व हिन्दू सन्गठन ने पालिका द्वारा हो रहे नालों व सड़क निर्माण को लेकर पहले ही मैदान में उतर चुके है। लेकिन पालिका द्वारा कोई कार्यवाही न होना यह है चिंता का विषय है। भाजपा नामित सभासद राम शरण दास, पल्लव अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका अपने मनमानी से कार्य कर रही है। जिसकी शिकायत कई बार जिला स्तर तक कर चुके है। लेकिन कोई समाधान न होने से शहर की जनता को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है।                                                                                 *वार्डों की सड़कों की हालत भी दयनीय*                                                                  चांदपुर नगरपालिका के वार्डों की सड़कें हालत भी बहुत खराब है। लेकिन शिकायत के बाद भी सड़को का निर्माण नही हो पाता है। मोहल्ला सरायरफी से मोहित कुमार, अनिकेत जोशी, सौरभ जोशी आदि ने वार्ड सभासद चित्रा से कई बार शिकायत की लेकिन आज तक निर्माण नही हुआ है। ऐसे में समाचार पत्र ने फोन पर वार्ता करनी चाही तो संपर्क नही हो पाया है। इसके अलावा गुरुद्वारा के सामने बनी सड़क भी टूट कर बिखरने लगी है। यह से वार्ड सभासद बल्ली शर्मा से इसके बारे में पूछा गया तो बताया कि टेंडर पास हो चुका है जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा इसके अलावा सन्त नगर, विवेक नगर आदि सड़को का निर्माण न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत