पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग

 *पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग     


                                                        आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* पश्चिमांचल निर्माण संगठन के गांव इस्माइलपुर में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 21 जिलों के पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

गांव इस्माइलपुर में आयोजित कार्यशाला में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 75 जिले व 24 करोड़ की जनसंख्या है। जिसके कारण यह राज्य रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा आदि मे पिछड़ रहा है। पश्चिमी यूपी के 21 जिलों को मिलाक अलग राज्य बनाया जाना बहुत जरूरी है। जिससे यहां के लोगो मे ख़ुशी होगी। युवा जिलाध्यक्ष वासु चौधरी ने कहा कि युवाओं की भलाई छोटे प्रदेश में ही है। छोटा प्रदेश होगा तो रोजगार भी मिलेगा और नई यूनिवर्सिटी, नए उद्योग धंधे भी स्थापित होंगे। जिससे अन्य राज्यों के लिए युवाओं का पलायन भी रुकेगा वरना वो दिन दूर नहीं जब भारत में अपराध, बेरोजगारी में पश्चिमी यूपी से ऊपर पहुँच जाएगा।                                                         इस मौके पर ओमपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, वीपीन कुमार, विवेक कुमार, देवानंद, पंकज, शुभम, विशाल, आकाश, निखिल व राजन आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत