सड़क पार करते समय महिला की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत*

 *सड़क पार करते समय महिला की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत*


*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*




मिर्जापुर मड़िहान

थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में सड़क पार कर रही 65 वर्षीय महिला की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार इन्द्रावती पत्नी राम बहाल घर से निकलकर सड़क पार करना चाहती थी कि तब तक ट्रक के चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गयी। परिजन इलाज हेतु जब तक डॉक्टर के पास पहुँचे की इंद्रावती की मौत हो चुकी थी। घटना देखकर तत्काल मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी । इधर धक्का मारने वाला ट्रक चालक अपनी ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके भाग निकला। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दी व ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली आई। मृतका का पति कई वर्षों से परिवार के साथ कलवारी बाजार मे मकान बनवाकर रहता था जो कि  बीज भंडार की दुकान खोलकर जीकोपार्जन करता है । मृतका को एक पुत्र व तीन पुत्रियां है । मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में  कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।