काफी मशक्कत के बाद पकड़ा मगरमच्छ

 *काफी मशक्कत के बाद पकड़ा मगरमच्छ           


                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:* क्षेत्र के ग्राम खानपुर व कमालपुर के पास के ही तालाब से निकलकर रात में 5 फीट लंबा मगरमच्छ मामला सामने आया है। ग्रामीणों की जब नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। फिर क्या काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को गाड़ी में डालकर ले गई और उसे गंगा नदी में छोड़ दिया।

ग्राम कमालपुर के तालाब में ग्रामीणों को कई दिनों से एक बड़ी-सी चीज दिखाई पड़ रही थी, लेकिन ग्रामीणों को यह पता नहीं था कि यह बड़ा मगरमच्छ है जो तालाब में तैर रहा है। फिर क्या गुरुवार की रात्रि में मगरमच्छ अचानक बहार आ गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले ग्रामीणों की रात में उस पर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। भयभीत ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर रात्रि में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पांच फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

युवाओं ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन वन विभाग अधिकारियों की ओर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। वन विभाग कर्मियों की अनदेखी पर ग्रामीण युवक मगरमच्छ को पकड़ने की तैयारी में लग गए। युवको ने जान जोखिम में डाल कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों में बांध लिया। रात में ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल कर्मचारी ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए मगरमच्छ को गाड़ी में डालकर ले गए और उसे गंगा नदी के पानी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत