शारीरिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाएं

 *शारीरिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाएं 


                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* मोहर्रम व अनंत चतुर्दशी को लेकर शनिवार को चांदपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी लोगों से मिलझुल कर घरों में रहकर ही  त्यौहार मनाने की अपील की। उधर, त्योहारों को देखते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह जी ने बबनपुर चौकी पर पहुँचकर मौके का मुआयना किया। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अवगत बारे में अवगत कराया।                                                                             चांदपुर कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए अनंत चतुर्थी व मोहर्रम जुलूस तथा झांकी नहीं निकालने का आह्वान किया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने सभी से अपील की मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाएं इस दौरान सामूहिक रूप से कोई त्योहार नहीं मनाएं। एसडीम कुंवर धीरेंद्र मौर्य ने कहा कि कोविड-19 के निर्देशों का पालन नहीं किया तो उस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।                                                             *एसपी डॉ धर्मवीर सिंह जी ने किया दौरा*                                                  त्यौहारो को देखते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह जी ने भी चांदपुर कोतवाली सहित तहसील स्तर पर बनी चौकी का भी दौरा किया।  उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करे। घरों में रकर ही त्योहारो को मानये। दो ग़ज़ की दूरी बना कर रखे। मास्क का उपयोग करे। बिना फिजूल घर से न निकले। हर दो मिनट बाद हाथ धोये।                                                   *सीओ व कोतवाली प्रभारी ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा*                                                        त्योहारों को देखते हुए सीओ राकेश कुमार श्री वास्तव व कोतवाली प्रभारी अजय कुमार  ने ग्राम गोवली में पुलिस बल के साथ दौरा किया। साथ ही लोगों से घरों में रहकर त्योहार को मानने की अपील की गई। साथ ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत