सन्त निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान, युवाओ ने लिया हिस्सा

 *सन्त निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान, युवाओ ने लिया हिस्सा         


                                                  आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* सन्त निरंकारी मिशन के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण जिले से सन्त महात्माओ ने रक्त दान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इतना ही नही युवाओं ने भी आगे आकर रक्तदान किया।                                                                                                           सन्त निरंकारी सत्संग भवन बिजनौर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिमसें 100 यूनिट रक्त दान किया गया। बता दे कि बिजनौर स्वस्थ प्रशासन को रक्त की आवश्यकता पड़ी उन्होंने सन्त निरंकारी मिशन से सम्पर्क कर 50 यूनिट रक्त की सहायता की मांग की सन्त निरंकारी मिशन के सेवादारों ने प्रशासन को 100 यूनिट रक्त दान कर मानवता एवं प्यार नम्रता भाईचारे की मिशाल पेश की। जिसमे सन्त निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राजकपूर जी, सुरेन्द्र खन्ना जी, डी० के सागर जी एवं cmo बिजनौर डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पुनीय कार्य के लिए युवाओं के आगे आना मानवता की सेवा में सबसे बड़ा धर्म है। समाज में रक्त का दान सबसे बड़ा दान कहा जाता है।                                                                           रक्त दान करने वाले महात्माओ में पवन कुमार, राहुल खन्ना, रजत कुमार, कामेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, बंटी सैनी, महेश कुमार, पावेल सिंह, प्रीतम तोमर, पुष्पा जी, पारुल जी, एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत