जहरीले जन्तु के डसने से विवाहिता की मौत*

 *जहरीले जन्तु के डसने से विवाहिता की मौत*



*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*



 मिर्ज़ापुर-मड़िहान

थाना क्षेत्र के ककरद गांव में सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव निवासी 24 वर्षीय रिंका देवी पत्नी रवि चौहान गुरुवार की रात खाना खाकर चारपाई पर सोने चली गयी थी जहां देर रात विवाहिता को जहरीले जन्तु ने डस लिया। विवाहिता को जहरीले जन्तु के डसने की आहट समझ में आई तो जगकर परिजनों को जानकारी दी किन्तु परिजन चींटी के डसने की आहट बताकर सो गये। देर रात विवाहिता की हालत बिगड़ी तो परिजन इलाज हेतु पटेहरा स्थित गांव में जड़ी बूटी दवा पिलाने लेकर गये जहां से तबियत में सुधार नहीं हुआ तो मण्डलीय अस्पताल उपचार हेतु ले जा रहे थे किन्तु रिश्तेदारों के सलाह पर जड़ी बूटी दवा पिलाने के लिए चुनार ले जाने लगे जहां रास्ते में विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता को दो छोटे - छोटे बच्चे है जिनका रो - रो कर बुरा हाल हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।