झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

 *झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत           


                                                 आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश में भीगकर लोगों ने मौसम का लुफ्त भी उठाया। इससे पूर्व दिनों से चटक धूप के चलते बढ़ी उमस से लोग परेशान हो उठे। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा और बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घंटों विद्युत व्यवस्था बाधित रही। वहीं दूसरी ओर पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाके में जलजमाव की स्थिति हो गई है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आसपास के निचले इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर परिषद द्वारा जल निकासी की व्यवस्था आज तक नही की गई है।।                                                            *बारिश के बाद खेत तैयार करने में जुटे किसान* 

लगातार एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद किसान खेती-बारी में जुट गए हैं। खेतों में धान रोपाई की तैयारी की जा रही है। कई जगहों पर धान की रोपनी शुरू भी हो गई है।                                                           *कीचड़ से किच-किच होना हुआ शुरु* 

बारिश होने से शहर के कई गली मोहल्लों में कीचड़ से किच-किच मचना शुरु हो गया है। शहर के सिलारा रोड़ के पीछे, नहटौर रोड, पर सबसे ज्यादा कीचड़ की समस्या होना शुरु हो गई है। जिससे गर्मी से राहत मिलने के बाद कीचड़ ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी है लेकिन, नपा के अधिकारी नाली-नालों और कच्चे रास्तों पर सीसी सड़क बनाए जाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत