हरियाली तीज को लेकर सज गए बाजार

*हरियाली तीज को लेकर सज गए बाजार     
                                                 आकाश कर्णवाल चांदपुर* :-  कोरोना संकट के बीच हरियाली तीज का आगमन होने जा रहा है। मात्र 3 दिन बचे है। बाजारों में हरियाली तीज की बहार छाने लगी है। सुहागिन महिलाएं त्योहार की खरीदारी करते समय फैशन का पूरा ध्यान रख रही हैं। बाजार में दुकानों पर नई-नई फैशन की साड़ियों की खरीदारी की जा रही है।

सावन में हरियाली और पर्व का विशेष महत्व है। इस बार हरियाली तीज त्योहार 23 जुलाई को मनाया जाएगा। महिलाएं सजने संवरने को लेकर उत्साहित हैं। पर्व की तैयारी के लिए दुकानदारों ने पहले से ही नई-नई डिजाइनों की साड़ियां मंगाकर अपनी दुकानों पर सजा रखी हैं। इनमें सिफोन, प्रिटेड हैंडवर्क, चंदेरी सिल्क, लहरिया, कॉटन सिल्क, लहंगा साड़ी, चुनरी, नेट, लहरिया की साड़ियां शामिल हैं। कंपनियों ने नए-नए रंग व डिजाइन से तैयार की गई साड़ियों को बाजार में उतारा है। इन आकर्षक साड़ियों को देखकर महिलाओं का मन भी लुभा रहा है। इस बार कैटलॉग सिल्क की साड़ी महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। महिलाओं में साड़ियों का क्रेज सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। पूजा के समय भी यही वस्त्र धारण किए जाते हैं। साड़ी के साथ ब्लाउज व पेटीकोट आदि की भी जरूरत पड़ती है। इनके मैच कर बनवाने के लिए साड़ियां पहले से ही खरीदी जाती हैं। वहीं साड़ियों में फॉल-पीको का कार्य भी पूरा अलग से कराना पड़ता है। सावन की बात ही कुछ अलग होती है। इसमें भी हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन साड़ियां पहनकर ही पूजा-अर्चना की जाती है।।                                                       *ब्यूटी पार्लर भी है तैयार*                                             हरियाली तीज पर ब्यूटी पार्लर का भी अहम रोल नजर आता है। बाजरो में सजने व हेयर स्टाइल के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती है।।                                                       *चूड़ियां की भी खनक*                                                    बाजार में सी चूड़ियां की खनक की आवाज आने लगी है। ऐसे में दुकान संचालक नदीम भाई का कहना है कि कोरोना की वजह से इस बार काम कम है। ग्राहक कम निकल रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत