सड़क पर पेड़ गिरा, हादसा टला*

*सड़क पर पेड़ गिरा, हादसा टला*   
                                                    *आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- चांदपुर से बिजनौर रोड पर हीमपुर दीपा और उलैढा के बीच, बिजली घर के पास सड़क पर अचानक एक पेड़ गिर गया है जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। हालांकि पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर बाद पेड़ को वहां से हटा दिया गया। फिर रास्ता सुचारू रूप से खोल दिया गया।                                     चांदपुर से बिजनौर रोड नजदीक हीमपुर दीपा और उलैढा के बीच अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिस समय सड़क पर काफी वाहनों की आवाजाही थी। पेड़ गिरते ही वाहनों की आवाजाही रुक गई। पुलिस तुरन्त जेसीबी मंगवाकर व आने जाने वाले राहगिरों ने साथ मिलकर एक-दूसरे की सहायता से गाड़ी निकलने का रास्ता बनाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। पेड़ भारी होने के कारण पहले पेड़ की टहनियों को काटना पड़ा। जिसके करीब आधे घंटे बाद पेड़ को धीरे-धीरे कर रास्ते से हटा दिया।  पेड़ गिरने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद रास्ते को खोल दिया गया। पेड़ को हटाने के बाद सामान्य हो गई।।                                                        *वन विभाग कर रही हादसे का इंतजार*                                                    बरसात का मौसम चल रहा है, ओर आप साफ देख सकते है कि हाईवे व नगर में कितने सूखे पड़े खड़े है। ऐसे में उन पेड़ो का क्या लाभ जिस पर हरयाली ही नही हो। आये दिन ये पेड़ गिर जाते है। और बड़ा हादसा होने से रह जाता है। शायद वन विभाग तो यही सोच रहा है कि एक बड़ा हादसा हो और पेड़ो को तभी काटा जाएगा।                                                          *कुछ दिन पूर्व*                                                    बता दे कि कुछ दिन पूर्व चांदपुर-नूरपूर मार्ग पर भी एक स्कूल के सामने सूखे पेड़ का आधा हिस्सा टूट कर गिर गया था। उस समय भी हादसे होने से टला था आज हिमपुरदीपा के पास गिरा है। लेकिन वन विभाग आंखे बंद कर सो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत