आवारा पशु ने किसान को किया घायल,मुआवजे की हुई मांग

आवारा पशु ने किसान को किया 
घायल,मुआवजे की हुई मांग

स्योहारा।बड़ी तादाद में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार लोगो को अपना शिकार बना रहे हैं,इसी के चलते आज भी एक किसान आवारा पशु का निशाना बनकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी देते हुए 
भारतीय किसान यूनियन  ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिँह टिकैत ने बताया कि स्योहारा के ग्राम नरावली में एक किसान चंद्र प्रकाश को आवारा पशु ने चारा लेने जंगल जाते समय चोटिल कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल है, किसान के पास केवल 4 बीघा जमीन है जो अपने इलाज के लिए भी परेशान है ।
खबर मिलते ही भाकियू स्योहारा टीम की टीम ने   ग्राम नरावली किसान  के घर पहुंच कर पूरी जानकारी ली। साथ ही एसडीएम धामपुर से फोन पर वार्ता कर किसान को मदद के रूप में हर संभव सहायता प्रशासन की ओर से की जाने की मांग करते हुए कहा कि की उस गरीब का फ्री में इलाज हो और इन आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए। ताकि आगे कोई किसान चोटिल ना हो सके और आगे से किसी अन्य किसान की फसल बर्बाद ना हो।
रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।