खबर का असर:- *चांदपुर पालिका ने कराए गन्दे नाले साफ

खबर का असर:- *चांदपुर पालिका ने कराए गन्दे नाले साफ 
                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* दो दिन पूर्व स्योहारा प्रहरी ने शहर  के गंदे नालो की खबर प्रकाशित की थी। आज सभी नालो को साफ कर दिया गया है। कुछ नाले शहर के रहे गए है वह भी जल्द साफ कर दिए जायेग। पालिका ने लोगो से कूड़ा कचरा अपने आसपास रखे कूड़े दान में डालने की अपील की है।।                                           बता दे कि शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े है। जिससे वहां के लोगो का जीना मुहाल हो गया था। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, मुहल्ले में कोरोना संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाले से होकर बहता है। नाला ढका न होने के कारण मुहल्ले के लोग कूड़ा करकट भी उसमें फेंकते हैं। जिससे नाला जाम होकर चोक हो गया है। चोक होने की वजह से नाले का बदबूदार पानी घरों में घुसने से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद अब चांदपुर नगरपालिका की ओर से शहर के नालों की गन्दगी की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। शहर के अधिकांश नालों की साफ सफाई की जा चुकी है। 
 *बोले सफाई अधिकारी*                                                     सफाई अधिकारी नोबहर सिंह ने मीडिया का धन्यवाद करते हुआ कहा कि शहर में सफाई का कार्य चल रहा है। जहाँ नालों की हालत खराब है वहा से साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ओर नालों की गन्दगी को भी साफ कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत