इस बार नही लगेगा हरयाली तीज मेला

*इस बार नही लगेगा हरयाली तीज मेला       
                                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- जहाँ कोरोना का कहर देश मे 11 लाख से ऊपर हो गया है वही इस बार चांदपुर में हरियाली तीज का उत्सव नहीं मनाया जाएगा। ये पहली बार हो रहा है कि महिलाएं इस बार मेले का लुफ्त नही उठा पाएंगे। 

महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्षा श्रीमती साधना सिंघल जी से स्योहारा प्रहरी से चांदपुर तहसील के पत्रकार आकाश कर्णवाल ने फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से प्रतिवर्ष हरियाली तीज पर तीज़ मेले का भव्य आयोजन करती आई है। परन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह उत्सव नहीं मनाया जाएगा।
 उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की है कि इस वर्ष सभी बहनें अपने घर पर ही अपने परिजनों के साथ सभी त्यौहार मनायें। "दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी" सरकार की इस गाइडलाइन का पालन करें। और तीज़ उत्सव पर लगने वाली मेंहदी के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ायें। महिला अग्रवाल सभा की तरफ से सभी बहनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।                                                                    *संस्कृतिक कार्यक्रम नही होंगे*                                               हर साल महिला अग्रवाल सभा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते थे जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी। इस बार महिलाएं इस सबका लुफ्त नही ले पायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत