शहर को ठंडे पानी की जगह मिल रहा गर्म पानी

शहर को ठंडे पानी की जगह मिल रहा गर्म पानी       
                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर रिपोर्टर:- नगर पालिका द्वारा शहर में ठंडे पानी की टँकी की मशीन लगाई गई थी। इतना ही नही शहर की कुछ टँकीयो की मशीन खराब होने के कारण शुद्ध ठंडा पानी पीने को नही मिल पा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही, मंडी समिति में ठंडे पानी की लगी मशीन ठूंठ बनकर लोगों का मुंह चिड़ा रही है।   
                       गर्मी ने अपने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए है। इसके बावजूद भी जम्मिेदार इस तरफ ध्यान नही दे रहे है। मंडी समिति के साथ साथ शहर की बहुत सी टँकीयो में ठंडा पानी नही आता है। शहर की कुछ टँकी कई महीनों से खराब पड़ी है। गर्मी में प्यास से व्याकुल लोग ठंडे पानी की तलाश में मशीन के पास तक जाते है लेकिन उसमें पानी न देख निराश बैरंग वापस होते है। शहर के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि मंडी समिति में ठंडे व शुद्ध पानी के लिए मशीन खड़ी है लेकिन उसे ठीक न कराकर किसानों व लोगों को शुद्ध पेयजल से वंचित किया जा रहा है। लोगों ने पालिका से मांग की है कि शहर में लगी मशीनों की जांच कराकर लोगों को ठंडे पानी की व्यवस्था कराई जाए।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।