बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान बिजनौर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदयाके निर्देशों के क्रम में जिले में परिवहन खनन विभाग की टास्क फोर्स टीम द्वारा ओवरलोडिंग अवैध खनन की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के तहत के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम पीटीओ प्रवर्तन एवं खान निरीक्षक व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बिजनौर द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर अपेक्षित नियंत्रण स्थापित करने के लिए संयुक्त रूप से जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान द्वारा वाहनों की फिटनेस सही न पाए जाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बीमा न होने, अवैध पार्किंग आदि में के मामलों में 04 वाहनों का चालान के अलावा उप संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन द्वारा नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त पाए जाने पर तीन वाहनों का ऑनलाइन चालान भी किया गया। उन्होंने बताया कि भागूवाला चेक पोस्ट पर किए गए प्रवर्तन कार्य के दौरान तथा खनन से संबं...
पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना " एकल काव्य संग्रह पुस्तक रचियता :- कवि अरविन्द कुमार उन्नाव प्रकाशक :- वैदिक प्रकाशन हरिद्वार उत्तराखंड समीक्षक :- डॉ अमित कुमार बिजनौरी उ०प्र० पुस्तक से पहले चर्चा कवि महोदय के बारे में आपको संक्षिप्त बता हूँ कवि एक पेशे से शिक्षक है जो सरल सहज व्यक्तित्व के धनी है । उनका यह पहला एकल काव्य संग्रह है उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से सुधि पाठकों तक पहुंचती रहती है । अब बात करते है उनके "काव्य साधना " पुस्तक की जो एक बेजोड़ काव्य संग्रह है, जो शुधि पाठकों के जीवन को विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। इस पुस्तक में कविताएं विभिन्न विषयों पर हैं, जैसे कि प्रेम, प्रकृति, और जीवन के मूल्य। कविताओं की शैली और भाषा सरल और समझने योग्य है, जो पाठकों को अपनी और आकर्षित करती है।" यह पुस्तक 100 पेज की कवर सहित है । पुस्तक का मुख पृष्ठ काफी रोचक है । मुख पृष्ठ पर जो चित्र है वह मनुष्य को यही प्ररेणा दे रहा है कि पुस्तक का मानवीय जीवन मे कितना योगदान है । इसी पृष्ठ के पीछे प्रकाशक का पता और का...
स्वास्थ शिविर में की जांच नूरपुर : धामपुर मार्ग स्थित देवता महाविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर रविन्द्र कुमार, महाविद्यालय के सचिव विरेंद्र सिह, प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह, समाजसेवी उदल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता नितिन चौहान व डा. अमित नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन चौधरी जितेंद्र कुमार ने किया। शिविर में डा. खिवेंद्र सिंह, डा. पंकज, डा. अरिहंत, डा. राहुल आदि चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और बीएमडी, शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की नि:शुल्क जांच की।
Comments
Post a Comment