डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण*

डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज सुशील* *चौधरी जिला ब्यूरो चीफ* *मिर्जापुर* मिर्ज़ापुर।डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण ।आज दिनांक 25.06.2020 को सायं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान बैरक मेस, कारागार परिसर आदि का निरीक्षण किया गया, कैदीयों को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत साफ-सफाई रखने, माक्स का प्रयोग करने, एवं सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने के बारे मे बताया गया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव व सावधानी हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर,जेल अधीक्षक व थाना प्रभारी को0 कटरा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जेल अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ विन्ध्यांचल में बनाये गये अस्थायी जेल राजकीय बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण किया गया, कैदियों से वार्ता कर उनको मिल रहे भोजन के संबंध में जानकारी की गयी, साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उन्हे जागरुक किया गया,साथ ही अस्थायी जेल पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ब्रिफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

Comments