राशन डीलर की वीडयो बना कर सोशल मीडिया पर डाली, जांच की मांग

राशन डीलर की वीडयो बना कर सोशल मीडिया पर डाली, जांच की मांग                           
                                       आकाश कर्णवाल चांदपुर रिपोर्टर:- शहर व क्षेत्र में डीलर द्वारा कम राशन देने के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में लगता है की अधिकारी भी इन मामलों की जांच करना नही चाहते है। नगर के एक मोहल्ला में राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कम राशन देने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी है।                                                        नगर में मोहल्ला काजीजादगान निवासी राशन डीलर खुर्शीद अनवर द्वारा कम राशन का वितरण करने पर  दर्जनों गरीब  राशन कार्ड धारकों ने आरोप लगाया है। इसके बाद में कार्ड धारकों ने कम राशन घटतौली मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई। जिसमें डीलर पर घटतौली का आरोप लगाया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
इसी बीच कार्ड धारकों ने राशन कम देने की शिकायत की। इसके बाद में कई कार्ड धारक एक जगह एकत्र हो गए। जहां इलेक्ट्रॉनिक कांटे के जरिए राशन को तोला गया तो राशन कम पाया गया। इस तरह से कार्ड धारकों को राशन कम दिया गया। इसको लेकर कार्ड धारक भड़क गए। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से राशन घटतौली की शिकायत की है। राशन घटतौली पर अधिकारियों ने संज्ञान लेकर राशन डीलर के विरुद्ध जांच करने की बात कही है।।                                                     ग्रामीण क्षेत्रों में तो इससे बुरा हाल                          राशन डीलर राशन कम देने के मामले दिन पे दिन बढ़ते जा रहे है। गांव मुस्तफाबाद सराय ग्रामीणों ने राशन डीलर की वीडयो बना कर सोशल मिडीया पर उजागर कर उच्च अधिकारियों से जांच करा कर राशन डीलरों पर कार्यवही की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि पांच यूनिट पर 25 kg मिलना था और 23 kg कुछ ग्राम दे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत