नहरों में पानी आने से किसानों के चहरे खिले



  • नहरों में पानी आने से किसानों के चहरे खिले
                                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर:- चांदपुर तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। फसलों की पटवन के लिए उन्हे अब पंप सेट पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। सुल्तानपुर माइनर, बैकना माइनर आदि मे पानी छोड़े जाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हजारों हेक्टेयर खेती योग्य भूमि मे सिंचाई का रास्ता साफ हो गया है। किसान राजेश कुमार, विजेंद्र सिंह, विजय चौहान, मुकेश कुमार, सतपाल सैनी, नीरज अमित कुमार, पिंटू सिंह, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि नहर मे पानी आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर गेहूं फसल के लिए जब भी जरूरत होगी किसान पटवन कर सकेंगे। इसके अलावा गन्ना फसलों मे भी जरूरत के हिसाब से पानी की पटवन की जा सकती है। यहां बता दे कि नहर मे पिछले कई माह से पानी नही आने से किसानों मे मायुसी छा गई थी। नहर मे जगह जगह गंदगी और साफ सफाई नही होने से लग रहा था कि फसल लगाने के समय पानी नही आ सकेगा। लेकिन विभागीय पहल और अधिकारियों की मुश्तैदी के कारण अब नहर मे पानी आ गया है। बहरहाल देर से ही सही नहर मे पानी आने के साथ ही क्षेत्र के किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। इतना ही नही उन्होंने शासन प्रशासन से इस भयंकर गर्मी के चकते समय समय पर नहरों में पानी छोड़े जाने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत