कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, सावधान

  •      
                                               आकाश कर्णवाल चांदपुर रिपोर्टर:- विद्युतविभाग की लापरवाही के चलते शहर में कई विद्युत पोल बड़े हादसों का संकेत दे रहे है। इन पोलों की देखरेख के अभाव में जर्जर विद्युत पोल हादसे को निमंत्रण दे रहे है। इन पोलों को लेकर तमाम शिकायतों के बावजूद भी संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हुए, बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। मोहलल्ला कायस्थान में विद्युत पोल जगह-जगह क्षतिग्रस्त है इस कॉलोनी में तीसरी गली में लोहे का विद्युत पोल सड़क के ठीक बीचों-बीच खड़ा है। बड़े वाहन भी नहीं निकल सकते है। आसपास के घरों के बच्चे कई बार खेलते-खेलते इस खंभे तक पहुंचते है जिससे घर वालों को हर समय इसकी निगरानी करनी पड़ रही है। इतना ही नही ये खंभा कई वर्षों से ऐसे ही टिका हुआ है।  कई बार तो ये गिरने से बच गया है। आये दिन फाल्ट होते रहते है। महोल्ल्ले वासियो ने सभासद जी से खंभा बदलवाने की मांग उठाई है।                                                             - मोहल्ला कायस्थान निवासी रविन्द्र त्यागी ने बताया कि मेरे घर के पास विद्युत पोल मार्ग के बीचों-बीच है। समय रहते अगर इस पोल को सही नहीं करवाया जाता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह पोल कभी-भी गिर सकता है।                                        - राजवीर सिंह ने कहा कि हमारी गली के सामने एक विद्युत खंभा झुका होने से हमेशा हादसा होने का डर सताता है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है।                                                                       - सुभाष कर्णवाल ने कहा कि बरसात को मौसम चल रहा है। यह खंभा किसी भी समय एक बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। इस सम्बंध में मोहल्ले के सभा सद पति अमित अग्रवाल जी को भी अवगत करा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत