शीर्षक - बाबा भीमराव अंबेडकर को शत शत नमन

 शीर्षक - बाबा भीमराव अंबेडकर को शत शत नमन



----------------------------------------------------------------

बाबा भीमराव अंबेडकर को शत शत नमन।

लिखकर जिसने संविधान दिया नवजीवन।।

बाबा भीमराव अंबेडकर को------------------।।


वो धरती पर आये, महापुरुष बनकर।

जिसने जीया जीवन, कांटों में चलकर।।

लेकिन किया परहित में अर्पण जीवन।

लिखकर जिसने संविधान दिया नवजीवन।।

बाबा भीमराव अंबेडकर को-----------------।।


वो मसीहा थे सच में, पिछड़ों - दलितों के।

वो युगपुरुष थे धरती पर, नारी हितों के।।

हर वर्ग के लिए किया जिसने विचार चिंतन।

लिखकर जिसने संविधान दिया नवजीवन।।

बाबा भीमराव अंबेडकर को----------------।।


शिक्षा का दिया उन्होंने, सबको अधिकार।

शिक्षा ही है जीवन के उद्धार का हथियार।।

इसी शिक्षा से बदला जिसने सबका जीवन।

लिखकर जिसने संविधान दिया नवजीवन।।

बाबा भीमराव अंबेडकर को----------------।।




शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।