शीर्षक - कहता नहीं मैं अच्छा हूँ

 दिनांक  15/10/022(शनिवार)

--------------------------------------------------------------

शीर्षक -  कहता नहीं मैं अच्छा हूँ


-----------------------------------------------------------

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ , यकीन सिर्फ तू मेरा कर ।

लेकिन तेरी यह राह, जायेगी तुमको कहाँ लेकर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ---------------------।।


यह तो बतायेगा वक्त ही,कैसी है मेरी यह सलाह।

मिल नहीं पायेगी तुमको कहीं,ऐसी पनाह मगर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ--------------------।।


हो जायेंगे सब तुमसे दूर, देखकर तेरी हसरत को।

मुझको समझ तू कुछ भी,रोयेगी वफ़ा मेरी यादकर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ---------------------।।


 मैंने कभी यह नहीं कहा , तोड़ तू अपनों से रिश्तें।

सबसे बड़े माँ बाप है, नहीं खाक इनके ख्वाब कर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ --------------------------।।


नहीं बेच अपनी इज्जत को,महल बनाने को अपना।

नहीं मिलेगा तुमको सुकून, कभी से दौलत से मगर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ---------------------।।


जिंदगी मिलती है एक बार, मत कर इसको बदनाम तू ।

मरना है तुमको हे दोस्त अगर, तू इस वतन के नाम मर।।

कहता नहीं मैं अच्छा हूँ---------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।