शीर्षक - मांगू तुमसे पूजा में, यही छठ मैया

 दिनांक 01/11/022(मंगलवार)

--------------------------------------------------------

शीर्षक - मांगू तुमसे पूजा में, यही छठ मैया


------------------------------------------------------

मांगू तुमसे पूजा में , यही छठ मैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में------------------।।


यही सोचकर तेरा व्रत, मैया मैंने रखा है।

जगत का कल्याण मैंने, तुझमें देखा है।।

करना सबका उपकार,बनकर खिवैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में------------------।।


सूरज को देकर अर्ध्य, मांगू यही वरदान।

जीवन सबका रखना रोशन,सूरज भगवान।।

रखना जगत को आबाद, मेरी छठ मैया।

पार लगाना , सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में------------------।।


खेतों की फसलें , पकाना सूरज देवता।

जगत को ऊर्जा- गति, देना सूरज देवता।।

कृपा सूरज देवता की, सबके रखना मैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में ----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।