शीर्षक - करना धनवर्षा उस घर धनतेरस

 दिनांक  22/10/022(शनिवार)

----------------------------------------------------

शीर्षक - करना धनवर्षा उस घर धनतेरस


-----------------------------------------------------------

करना धनवर्षा उस घर तू भगवान।

जिस घर में हो मुफलिस इंसान।।

करना आबाद उनको भी धन से।

जिस घर में हो यतीम इंसान।।

करना धनवर्षा उस घर------------------।।


उन लोगों को सद्बुद्धि देना।

व्यर्थ कामों में धन जो लुटाते हैं।।

देखकर भूखे- प्यासे लोगों को,

दया धर्म नहीं जो दिखाते हैं।।

ऐसे लोगों को देना नसीहत।

नहीं भूले अपना ये ईमान।।

करना धनवर्षा उस घर---------------------।।


ऐसे लोगों को सही राह पर लाना।

गलत कामों से धन जो कमाते हैं।।

निर्लज्ज - पापी- भ्रष्ट जो बनकर।

तलघरों में धन जो बहाते हैं।।

ऐसे लोगों को देना सजा तू।

पाकर धन वो बने नहीं हैवान।।

करना धनवर्षा उस पर----------------------।।


कुछ हिस्सा अपनी हम दौलत का।

हम करें खर्च वतन के लिए भी।।

देश की रक्षा में जो है दिन- रात।

उन सैनिकों के घर के लिए भी।।

धन से आबाद उनको तू रखना।

जिनका जीवन वतन पर है कुर्बान।।

करना धनवर्षा उस घर----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।