अजना मिश्रा को मिला लोकप्रिय भारतीय पुरस्कार 2021

 अजना मिश्रा को मिला लोकप्रिय भारतीय पुरस्कार 2021


---

जनपद की प्रतिभाशाली गीतकार कवयित्री,स्वर साधिका व शिक्षिका अंजना मिश्रा को उनके गायन एवं साहित्यिक योगदान के लिए असम बुक आफ रिकार्ड संस्थान आसाम से वर्ष 2021 का लोकप्रिय भारतीय पुरस्कार मिला  है।यह संस्थान पूरे विश्व के महिला/पुरूष स्वर साधको, रचनाकारो,कवियो,लेखको आदि के गीतो और रचनाओ का रिकार्ड बनाने,सुरक्षित रखने,शासन से विविध अवसर उपलब्ध कराने, नेशनल स्तर पर शिक्षको का योगदान लिपिबद्ध करने और शिक्षा साहित्य,समाज सेवा तथा संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालो को डाक्टरेट की मानद उपाधियो से भी अलंकृत करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है।

दिसम्बर 2021को इस संस्थान द्वारा दुनियाभर के लगभग तीन हजार क्षेत्रीय गायक/गायिकाओ की उनके बोली और क्षेत्रीय भाषा मे संगीत नियमो के अनुसार गाये गये पाँच-पाँच मिनट का रिकार्ड आडियो और विडियो आमंत्रित किए गयें थे।संस्थान की शीर्ष कमेटी द्वारा प्रथम चक्र के मूल्यांकन के बाद लगभग 200 रचनाकारो का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया।सेमीफाइनल मे अंजना ने जगह बनाते हुए 25दिसम्बर 2021को आयोजित फाइनल और अन्तिम चरण मे लोक भाषा भोजपुरी के लिए संस्थान ने अंजना मिश्रा का चयन किया। इस चयन की सूची असम बुक आप रिकार्ड के बेबसाइट पर भी अपलोड हो चुकी है।

उसी कड़ी मे कोविड-19 संकट के देखते हुए यह सम्मान दिनांक 25-01-22 को एक भव्य अनलाइन सम्मान समारोह में दिया गया।इस सम्मान पत्र की हार्ड कापी 14 मई 2022 को आयोजित होने वाले संस्थान के दिक्षान्त समारोह मे प्रदान किया जाएगा।संस्थान के सचिव डा0 मंजीत शर्मा,तिनसुकिया आसाम ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 23 स्वर साधको को यह पुरस्कार विविध भाषा और बोली मे योगदान देने वालो को दिया गया है।मूलतःअंजना मिश्रा को यह पुरस्कार स्वयं गीत लिखने,स्वर देने,अन्य रचनाकारो को प्रेरित करने और विपरीत परिस्थितियों मे भी धैर्य पूर्वक साहित्यिक, शैक्षणिक एवं गायन विधा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।संस्थान के उत्तर प्रदेश और बिहार प्रान्त के संयोजक डा0पंकज-प्राणेश ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मण्डल से स्वर साधना के क्षेत्र में पहली बार यह पुरस्कार अंजना मिश्रा को मिला है।

इसके पूर्व अंजना मिश्रा को विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस से सम्मान पत्र,विश्व हिन्दी रचनाकार मंच से उत्तर प्रदेश से काव्यश्री सम्मान,साहित्य शक्ति संस्थान से काव्यभूषण सम्मान,अटल साहित्य अकादमी और विश्व लेखिका मंच द्वारा नारी गौरव सम्मान आदि प्राप्त हो चुके है।

अंजना मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सिकरहटा की निवासी हैं।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया मे भाटपाररानी विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी पर वतौर बेसिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

अंजना को इस सम्मान के मिलने पर एडीयम प्रशासन देवरिया कुवर पंकज जी,बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया संतोष कुमार राय जी,खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी जी,विधायक सुरेश तिवारी जी,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र जी,उद्योपति व समाज सेवी संजय तिवारी जी,उद्योगपति व समाज सेवी संजय केडिया जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पाण्डेय जी,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक प्रचार मंत्री विजय कुमार सिंह जी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी,शिक्षा मित्र संघ के जिला संरक्षक संजय पाण्डेय जी,सर्वजन हिताय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नरायण चौबे जी,साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक वीरेन्द्र मिश्र बिरही जी,वरिष्ठ कवयित्री नीरजा बसंती,जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिह,जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्रा,शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मनन जी यादव, मंत्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी,यस आर जी द्वय उपेन्द्रनाथ उपाध्याय और डा0शीला चतुर्वेदी,वरिष्ठ कवयित्री सीमा मिश्रा,कामिनी मिश्रा,वीनू शर्मा,एआरपी आमोद कुमार सिंह,अमित शर्मा,विपिन दुबे,अजय कुमार सिंह,देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल जी,कृष्णा देवी,संध्या मिश्रा,पुष्पा मिश्रा,सचि मिश्रा,सोनी,संगीता यादव,वंदना राय,सुमन पांडेय,तन्नू गुप्ता,संगीता पाठक,गरिमा, ओंकार नाथ पाण्डेय,राकेश पाण्डेय,अमित गुप्ता,अरविंद गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय,मधुकर मिश्र,विवेक,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल 'सेतु' आदि ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत