तमाम भावी योजनाओं के साथ बोर्ड की मीटिंग का हुआ आयोजन

 तमाम भावी योजनाओं के साथ बोर्ड की मीटिंग का हुआ आयोजन


स्योहारा।नगरपालिका स्योहारा की आज एक बोर्ड की मीटिंग का आयोजन सभी सभासदों एवं चेयरमैन व इओ की मौजूदगी में हुआ।

बोर्ड की मीटिंग में  शीत ऋतु  में कम्बल वितरण पर पुनः विचार, गृहकर पंजिका में नाम परिवर्तन सम्बंधित कार्य पर पुनः विचार,फव्वारे की मरम्मत व उसपर नया व बड़ा तिरंगा लगाने पर विचार,02 नग रेफ्रिजरेटर क्रय पर विचार, बाल्मीकि बस्ती में महर्षि बाल्मीकि द्वार निर्माण पर विचार,शवदाह वाहन क्रय पर विचार,नगर की पुरानी सड़को  की मरम्मत व नई सड़को के निर्माण पर विचार,के अलावा अन्य जरूरी कामो को कराने पर विचार व सहमति बनी।


इस मौके पर सभासद नसीम ज़फ़र,इकरामुद्दीन, अकरम,सनी रस्तोगी, संजीव भारद्वाज, मो,यूनुस, मो, यासीन,नसीम कुरेशी,मुकेश रस्तोगी,शशांक विश्नोई,शैलेन्द्र ,अनुराधा रानी,मौजूद रहे।

मीटिंग की अध्यक्षता चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील, व इओ एपी पांडे व संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।