*हिंददेश परिवार की लखनऊ इकाई का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न: आर्तिका श्रीवास्तव बनी अध्यक्षा*

 *हिंददेश परिवार की लखनऊ इकाई का  भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न: आर्तिका श्रीवास्तव बनी अध्यक्षा*



हिन्ददेश परिवार संसार को सुन्दर और खुशहाल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। साहित्य के माध्यम से इस पवित्र कार्य को किया जा रहा है। संसार के कई देशों में इसकी इकाइयों का गठन हुआ है जिससे इस काम को और द्रुत गति से किया जा सकें। इस संस्था की संस्थापिका और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा - डॉ. अर्चना पाण्डेय "अर्चि "जी है। आ.इंदु उपाध्याय "संचिता" जी अंतरराष्ट्रीय संयोजिका तथा डॉ.राजेश कुमार पुरोहित जी अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है। आ.बजररंग केजड़ीवाल जी एवं पुष्पा बुकलसरिया जी महासचिव हैं।आ. मधुकर राव लारोकर जी प्रभारी एवं आ.हंसराज सिंह "हंस" जी वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य हैं जिनकी देखरेख में समस्त कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किया गया। इसके अलावा देश विदेश के अनेकों लोग इस संस्था से जुड़कर संसार की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संस्था का मुख्यालय असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिले में है।

         इसी क्रम में आज नवाबों की नगरी में "हिन्ददेश परिवार लखनऊ  इकाई" का उद्घाटन हुआ। इस पटल की अध्यक्षा आदरणीया आर्तिका श्रीवास्तव जी हैं; जिन्होंने हिन्ददेश परिवार के पवित्र लक्ष्य से प्रेरित होकर हिन्ददेश परिवार लखनऊ इकाई का अध्यक्ष बनना अपना अहो भाग्य समझा। उन्होंने बताया कि हिन्ददेश परिवार की सकारात्मक साहित्यिक गतिविधियों एवं रचनाकारों की रचनाओं के द्वारा निश्चित रूप से पूरे विश्व को लाभ मिल रहा है। आने वाले दिनों में इस कार्य को और गति देने के लिए अनेक नये पटल स्थापित किए जाएंगे तथा अन्य योजनाएं भी बनाई जाएँगी। 

             इस भव्य उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ हिंददश परिवार की संस्थापिका एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया अर्चना पाण्डेय "अर्चि" जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और अधृति सागर द्वारा मां वीणा की वंदना के पश्चात  इकाई की अध्यक्षा आदरणीया आर्तिका श्रीवास्तव जी ने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। समारोह में आदरणीय बजरंग लाल केजड़ीवाल जी, आदरणीया पुष्पा बुकलसरिया जी, आदरणीय राजेश कुमार पुरोहित जी, आदरणीया इन्दु उपाध्याय "संचिता" जी, आदरणीय हंसराज सिंह "हंस" जी, आ.मधुकर राव लारोकर जी, आदरणीया कुमकुम सिन्हा जी, आदरणीय गिरीश पांडेय जी, आदरणीय अनिल राही जी, आ. कुसुम शर्मा जी, आ.रंजना बिनानी  जी, आदरणीय मदन गोपाल शाक्य जी, आ. माधुरी भट्ट जी, आ. गिरीश चन्द्र पटेल जी, आ.ममता सिन्हा जी, आ.नीरजा शर्मा जी, डॉ कन्हैया लाल गुप्त जी, आ.राजेन्द्र प्रसाद कोट्नाला जी, आ.मधुमिता जी, आ.ममता रंजन पाण्डेय जी,आ.शिवशंकर लोध राजपूत जी,आ.सुधीर श्रीवास्तव जी, आ.कुसुम जी, आ.केशरवानी चन्दन जी, आ.विक्रान्त कुमार ठाकुर जी, आ.मनोज कुमार चन्द्रवंशी जी, आ.तरा देवी सिंह जी, आ.कुलदीप रुहेला जी, आ.गोविन्द गुप्ता जी, आ.संजय गुप्त जी, डॉ दिलीप कुमार झा जी, आ. रोशन बलूनी जी, आ. ममता रंजन पाण्डेय जी इत्यादि रचनाकारों ने भाग लिया। लखनऊ इकाई के सभी प्रभारियों अध्यक्षा आर्तिका श्रीवास्तव जी, उपाधयक्षा संगीता चौबे पंखुड़ी जी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं प्रतिभागिता निभाई। उद्घाटन समारोह वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य आ. हंसराज सिंह "हंस" जी के देखरेख में बहुत ही सुन्दर और सौहार्द पूर्ण ढंग से अध्यक्षा आर्तिका श्रीवास्तव महोदया के उद्बोधन स्वरचित काव्य एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत