सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका राष्ट्रीय संपादक मंडल सह संचालन समिति की बैठक संपन्न*

 *सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका 

 राष्ट्रीय संपादक मंडल सह संचालन समिति की बैठक संपन्न*


             (सुधीर श्रीवास्तव)

दिनांक 27जुलाई 2021 को रात्रि आठ बजे गूगल मीट पर सामयिक परिवेश  हिंदी पत्रिका एवं संचालन समिति की आयोजित की बैठक संपन्न व्यापक विचार विमर्श के साथ संंपन्न हो गई। इसमें प्रधान संपादक सह राष्ट्रीय अध्यक्षा आ. ममता मेहरोत्रा जी, संपादक आ. संजीव कुमार मुकेश जी, सह संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार आ. श्याम कुँवर भारती जी की सम्माननीय उपस्थित एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से आ. कीर्ति तिवारी जी ( मध्य प्रदेश अध्याय की राज्य सलाहकार) ने किया। इसके पश्चात सुंदर स्वागत गीत से आ.अनुपम सिंह ( बिहार ) ने सभी का स्वागत किया।

आ. श्याम कुँवर भारती जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।तदुपरांत

प्रधान संपादक आ. ममता मेहरोत्रा जी का अमूल्य, सारगर्भित उद्बोधन प्राप्त हुआ। इसके बाद संपादक जी आ.संजीव कुमार मुकेश जी एवं पूर्व संपादक आ. समीर परिमल जी ने सभा को सम्बोधित कर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आ. ममता मेहरोत्रा जी रही, जिनके सान्निध्य में यह बैठक सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय संपादक मण्डल के उद्बोधन में आ. विभा तिवारी जी*आ. वर्षा तिवारी जी*आ.कृति  तिवारी जी*आ. ललिता जी*आ. डॉ. सत्येंद्र शर्मा जी*आ. सोनिया प्रतिभा तानी जी* ने  अपने अपने विचार व्यक्त किए हैं। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दल में आ. सुधीर श्रीवास्तव जी,*आ. अशोक गोयल जी,*आ.रणंजय सिंह जी,*आ. प्रीतम झा जी,*आ. शैलेन्द्र तिवारी जी* का इस बैठक में विशेष योगदान रहा।

  इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामयिक परिवेश पत्रिका को नये आयामों पर पहुंचाना था। इसलिए इस सभा में निम्नलिखित पत्रिका और विभिन्न अध्यायों के हित में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

1.सभी संचालन समितियों मे निष्क्रिय सदस्यों की जगह सक्रिय एवं समर्पित नए सदस्यों को जोड़ना एवं जिम्मेवारी तय करना |

2. सभी पटलों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण करना |

3. पटल से नए सदस्यों को जोड़ना | जिस राज्य के पटल से जोड़ा जाए उस राज्य के सदस्यों को प्रार्थमिकता देना |

4. पटल पर नित्य और नियमित विभिन्न साहित्यिक आयोजनों का संचालन करना |ताकि पटल की सक्रियता बनी रहे और साहियाकारों की लेखनी और मंचीय कविता पाठ मे सुधार हो |

5. सभी आयोजनों मे भाग लेने वाले साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करना | बेहतर हो सभी राज्यों के अध्यायों से तकनीकी सलाहकार के रूप मे नए सदस्यों संचालन समितियों मे जोड़े जाए जो साहित्यकार भी हो और बैनर,पोस्टर तथा सम्मान पत्र बनाने मे सक्षमभी हो | प्रयास हो की समिति के सदस्यों को भी सक्षम बनाया जाए |

6. लोक डाउन और संक्रमण काल खत्म होने के बाद सभी राज्यों मे कम से कम दस पंद्रह सदस्यों के साथ नियमित मासिक कवि गोष्ठियों का आयोजन करना |साथ ही राज्य अध्याय के नाम बैनर बनाना जिसके ऊपर मे राष्ट्रीय संपादक मण्डल और नीचे राज्य संचालन समिति के सदस्यों का फ़ोटो लगा | स्थान और दिनाक खाली हो|बैनर मे सामयिक परिवेश हिन्दी पत्रिका के हेडिंग होगा साथ मे पत्रिका का लोगो होगा | हेडिंग के नीचे मासिक काव्य गोष्ठी लिखा होगा |

7. सभी राज्यों मे जिला सामयिक परिवेश क्लब की स्थापना करवाना , जिला समूह का निर्माण करना ,जिला संचालन समितियों का गठन राज्य प्रभारी और उप - संपादक द्वारा किया जाएगा | बाकी सभी सदस्य इनका सहयोग करेंगे |

8. पत्रिका की हार्ड कॉपी का प्रकाशन और वितरण | पत्रिका डाक द्वारा उप संपादक के पते पर भेजी जाएगी और उप संपादक अपने जिला क्लबो के माध्यम से पत्रिका सभी सदस्यों तक पहुंचाएंगे |

9. पत्रिका के हार्ड कॉपी के प्रकाशन के बाद सहयोग शुल्क मात्र  प्रति कॉपी 20/- देय होगा जिसका संग्रह राज्य प्रभारी और उप संपादक अपने राज्य के सदस्यों से करेंगे |

10. पत्रिका के प्रकाशन हेतु सभी राज्य के उप -संपादक द्वारा रचनाओ का संग्रह कर सह – संपादक के पास भेजना |

11.पत्रिका के हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी कका पठन ,समीक्षा एवं सुझाव देना ताकि पत्रिका को और बेहतरीन सबके पढ़ने योग्य बनाया जा सके |

12. पत्रिका के डिजिटल अंक को सभों सोशल मीडिया समूहों और सदस्यों मे संचालन समिति के सदस्यों द्वारा शेयर करना |

13. लघु कथा संकलन पुस्तक का मूल्य निर्धारण कर सभी सदस्यों से संग्रह कर सह – संपादक के पास भेजना ताकि पुस्तक सभी सदस्यों तक पहुंचाई जा सके |

14. सामयिक परिवेश के सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों और संचालन समिति के कर्मठ योग्य पदाधिकारियों को कवि सम्मेलनों मे मंच प्रदान करवाना और टीवी चैनलों पर अवसर दिलाना |

15. सामयिक परिवेश के नाम न्यूज चैनल और न्यूज पेपर का प्रकाशन पर विचार विमर्श करना और पत्रिका परिवार से जुड़े योग्य सदस्यों को अवसर परेदान करना और उनको रोजगार उपलब्ध कराना |

16. पत्रिका के ब्यवसायिक प्रकाशन पर विचार बिमर्श करना और पत्रिका को बाजार के सभी पुस्तक स्टालों ,पुस्तकालयों ,वाचनालयो, सरकारी ,गैर-सरकारी संस्थानों,स्कूलों ,कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचाना |

17. कोरोना काल और लोक डाउन की समाप्ति के बाद सभी राज्यों मे सामयिक परिवेश के नाम कवि सम्मेलनों और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाना |सभी संचालन समितियों और राज्य के सदस्यों के सामूहिक प्रयास ,लोकल सहयोग ,राज नेताओ ,सरकारी ,गैर सरकारी संस्थानों ,स्कूलों कॉलेजों ,विश्वविद्यालयों ,ब्यापरियों ,ब्यवसायियों ,प्रेस ,कंपनियों और साहित्य प्रेमियों के सहयोग से करवाना |


18. कोरोना काल मे साहित्य सृजन ,पत्रिका के  प्रकाशन ,अध्यायों के संचालन ,अनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन मे सहयोग करना और कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुचाने ,दवा ,ऑक्सीजन दिलवाने ,मृत जनों के दाह संस्कार मे सहयोग करना ,मास्क ,सेनेटाइजर वितरण करवाना आदि किसी भी तरह के साहित्यिक और सामाजिक उत्कृष्ठ कार्य करनेवाले साहित्यकारों और समाज सेवियों को सम्मानित करना | 

19. अन्य विषय सभी सदस्यों की राय से |

       बैठक में शामिल सभी लोगों ने एक स्वर में आपसी सामंजस्य और सहयोग के आश्वासन के साथ ही बैठक का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत