होली पर बरतें सावधानी आंखों को न हो परेशानी

 *होली पर बरतें सावधानी आंखों को न हो परेशानी       


                                                  आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  होली के त्योहार में लोग जमकर रंग खेलते हैं, लेकिन इस दौरान सावधानी भी बरतने की जरूरत है। अक्सर होली खेलते समय रंग आंखों में चला जाता है। इन रंगों में ऐसे खतरनाक केमिकल होते हैं, जो आपकी आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यह रेटिना और कॉर्निया को क्षतिग्रस्त कर आंखों की रोशनी भी छीन सकते हैं।


डाक्टर आकाश दीप जी कहते हैं कि केमिकल युक्त रंगों से आंख से पानी आने लगता है। साथ ही चुभन और जलन होने लगती है। कई बार सूजन भी आ जाती है। ऐसा होने पर आंख को बार-बार साफ पानी से धोना चाहिए। आंखों को मसलने से बिलकुल बचना चाहिए। ज्यादा दिक्कत होने पर तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।                                                             *अब पहले जैसे हुड़दंग कहां..* 

होली आपसी भाईचारा बढ़ाने और मेल-मिलाप का त्योहार है। पहले यह हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता था। पहले लोग टोलियां बनाकर होलिका दहन की तैयारी करते थे। होली जलाने के लिए घरों से लकड़ी इकट्ठी की जाती थी। होलिका दहन के समय ढपली और ढोलक बजा कर फाग गाई जाती थी। दूसरे दिन तक होली का हुड़दंग रहता था। युवाओं की टोलियाँ गली मोहल्लों में घूमती थीं। लोग सामूहिक रूप से चौपाई निकालते थे। अब पहले जैसा हुड़दंग नहीं रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत