आसमान पर पहुंचे खाद्य तेल के दाम

 *आसमान पर पहुंचे खाद्य तेल के दाम         


                                                            आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* महंगाई ने अब खाद्य तेलों को निशाना बनाया है। सरसों व लाही के तेल की कीमतें करीब डेढ़ गुना तक बढ़ गई हैं। दो माह पहले 90 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला तेल अब 140 रुपये की कीमत में बिक रहा है।


वैश्विक महामारी कोरोना के समय में भी खाद्य तेलों पर इतनी महंगाई नहीं थी। उसके बाद खाद्य तेलों को महंगाई ने अपने शिकंजे में ले लिया है। भोजन को लजीज बनाने के लिए खाद्य तेलों को बहुत प्रयोग किया जाता है। इसमें सबसे अधिक सरसों व लाही का तेल की बिक्री अधिक होती है।


सरसों-लाही का तेल दो माह पूर्व सीलबंद तेल में ब्रांडेड कंपनियों का 100 से 110, जो आज 140 से 150 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं नॉन ब्रांडेड कंपनी का तेल 80 से 90 रुपये से अब 120 से 135 रुपये हो गया है। खुले में 90 रुपये प्रति किलोग्राम वाला यह तेल अब 140 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। वहीं रिफाइंड के रेटों में भी तीस रुपये का इजाफा हुआ है।                                                     *कालाबाजारी से बढ़ रहे खाद्य तेल के दाम* 


खाद्य तेलों पर बढ़ रही महंगाई से सबसे अधिक गरीब व मध्यम वर्ग परेशान है। घरों में भोजन को लजीज बनाने में इसका बहुत प्रयोग होता है। खाना बनाने की जिम्मेदार महिलाओं पर होती है। बढ़ती महंगाई से लोग आक्रोशित हैं। आरोप है कि बड़े कारोबारियों द्वारा कालाबाजारी करने से यह महंगाई बढ़ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत