समतावादी कलमकार साहित्य संस्थान भारत का उद्घाटन समारोह गणतंत्र दिवस समारोह पर कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

 समतावादी कलमकार साहित्य संस्थान भारत का उद्घाटन समारोह गणतंत्र दिवस समारोह पर कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।


---------------------


समतावादी कलमकार साहित्य संस्थान, भारत का स्थापना 10 जनवरी, 2021 को किया गया। जिसका उद्घाटन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संस्थान के फेसबुक पटल पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन के द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे पूरी दुनिया में शांति का पैगाम देने वाले परम पूज्य तथागत बुद्ध, ज्ञान के प्रतीक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन तथा अध्यक्षीय भाषण कार्यक्रम के अध्यक्ष परम आदरणीय श्रद्धेय बाबूराम बौद्ध जी, ग्राम इटहर, पोस्ट सोनखर, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया, दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम अध्यक्ष जी की पत्नी श्रद्धेया सुरजा देवी जी साथ रहीं। तत्पश्चात पूज्य भिक्खु संघ के द्वारा यथा भंते प्रियदर्शी जी, भंते धम्म ज्योति जी, भंते सुमन जी, भंते बुद्ध रतन जी, तथा भंते राहा जी के द्वारा त्रिशरण पंचशील तथा मंगल कामनाएं संस्थान तथा संस्थान के सभी लेखकों कवियों तथा कवयित्रियों को दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूज्य भिक्खु संघ, सा.सं.सं. के राष्ट्रीय सह अध्यक्ष परम आदरणीय श्रद्धेय कुमार रोहित रोहित जी, सर्व श्रद्धेय आ. भैया राम राव जी, आ. दिनेश कुमार जी, आ. भीम सागर बौद्ध जी, आ. चंद्र भान प्रसाद जी, आ. बाबूराम बौद्ध जी तथा उनकी पत्नी आ. सुरजा देवी जी, आ. रमेश चंद्र गौतम जी प्रधान संपादक हिंदी दैनिक अश्वघोष समाचार पत्र, आ. अमित कुमार बिजनौरी जी उप संपादक स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र, आ. सुधीर श्रीवास्तव जी, आ. सुरेश चंद्र जी, आ. विजय बहादुर जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रशंसनीय रही। सभी ने अपने आशीर्वचनों से मंच को गौरवान्वित किया। इस भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सभी लेखकों, कवियों तथा कवयित्रियों ने बड़े ही जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग करके ऑडियो वीडियो भेजकर तथा लाइव आकर अपना सुमधुर गीत, ग़ज़ल, कविताओं का काव्य पाठ किया जिनमें से आ. ऋषि कुमार प्रभाकर जी, आ. वीरेंद्र कुमार यादव जी, आ. चंद्रगत भारती जी, आ. प्रिंस कुमार जी, आ. कमलेश प्रसाद प्रभाकर जी, जय हिंद सिंह हिंद जी, आ. मनोज कुमार चंद्रवंशी जी, आ. धर्मेंद्र सूर्यवंशी जी, आ. पुनेश समदर्शी जी, आ. धीरेंद्र सिंह नागा जी, आ. कमल राठौर साहिल जी, डॉ विनय कुमार सिंह जी, आ. नरेश कुमार सागर जी, आ. सचिन गोयल जी, आ. अनंत राम चौबे अनंत जी, आ. प्रीति श्रीवास्तव जी, आ. बृजबाला श्रीवास्तव सुमन जी, आ. चंद्रभूषण निर्भय जी, आ. विनय कुमार सिंह चंदेल जी, डॉक्टर बृजेश महादेव जी, आ. सुधा बसोर जी, आ. सतीश कुमार नारनौंद जी, आ. दयानंद त्रिपाठी जी, आ. एम. एस. अंसारी जी, आ. राज कुमार गौतम जी,आ. इंद्रजीत कुमार जी, आ. अंजना लाहोती जी, आ. शैलेंद्र गौंड़ जी, आ. चनरेज राज अंबुज जी, आ. किरन रा सोरी जी, आ. अंकुर सिंह जी, आ. सुशील शास्त्री जी, आ. योगेश अवस्थी जी, डॉक्टर पवन शर्मा प्रबल जी, आदि भारत के कोने कोने से प्रतिभा किए। सभी ने हिंदी के साथ-साथ भारत की प्राचीन भाषा पाली का भी उत्थान करने का संकल्प लिए। सभी लोगों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाइयों के साथ-साथ संस्थान के उद्घाटन की भी बधाइयां एक दूसरे को प्रेषित कर के कार्यक्रम में नया उमंग भरने का काम किया। उद्घाटन कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत के अध्यक्ष परम आ. श्रद्धेय बुद्धि सागर गौतम जी के द्वारा पूज्य भिक्खु संघ यथा मुख्य अतिथियों, सभी लेखकों, कवियों तथा कवयित्रियों के लिए किया गया तथा सह अध्यक्ष परम आ. श्रद्धैय सुरेश सौरभ गाजीपुरी जी द्वारा कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन, महासचिव आ. श्रद्धेया विनीता कुशवाहा जी तथा सचिव आ. श्रद्धेय ओम प्रकाश गौतम जी ने सभी लेखकों, कवियों तथा कवत्रियों का उत्साह वर्धन लगातार करते रहे। सभी पदाधिकारियों ने सभी लोगों को धन्यवाद तथा आभार ज्ञापन किया। परम आदरणीय श्रद्धेय बाबूराम बौद्ध जी सभी मुख्य अतिथियों, लेखकों, कवियों तथा कवयित्रियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, अपनी गौरवमई उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए कवि सम्मेलन कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत