राजा के ताजपुर के चर्च में नो एंट्री, पुलिस रही सतर्क

 *राजा के ताजपुर के चर्च में नो एंट्री, पुलिस रही सतर्क   


                                                      आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* कोरोना को देखते हुए राजा का ताजपुर गांव स्थित ऐतिहासिक चर्च पर कोरोना के डर के चलते पहली बार 25 दिसंबर को  सैलानियों की एंट्री बंद रही। प्रबंधन ने बाकायदा गेट बंद करते हुए बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दिया है, जबकि यहां हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। वही पुलिस प्रशासन भी चर्च की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आए। 

आपको बता दे कि 25 दिसंबर को चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। राजा का ताजपुर स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च देश की किसी ऐतिहासिक धरोहर से कम नहीं है। इसाई धर्मावलंबियों की मानें तो यह नियमित रूप से लोगों को विश्व शांति का संदेश देता है। शाहदुल्ला की दीवाने खास पर लिखी पंक्तियां अगर फिरदौस बारू ई-जमीन अस्त-हमीन अस्त, हमीन अस्त, हमीन अस्त अर्थात (जमीन पर यदि स्वर्ग है तो वह यहां है, यहां यहां है) को ताजपुर गिरजाघर की सौंदर्यता को बयां करती हैं। गिरजाघर में डोरिक डाट की कला भी अछ्वुत है। कहा जाए तो यह चर्च भारत के एतिहासिक गिरजाघरों में शामिल है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। हर रोज सैकड़ों में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन कोरोना ने सभी को भयभीत कर दिया है। चर्च के फादर टाईटस ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 25 दिसंबर को चर्च को सजाया गया। लेकिन यहां आने वाले लोगों को एंट्री नही की गई। इसके लिए मेन गेट पर एंट्री पर पुलिस बल तैनात रहा। वही चर्च के अंदर भी चांदपुर सीओ गेजेन्द्र पाल सिंह की निगरानी में सुरक्षा के पूरे इन्तजाम रहे। उन्होंने सभी से स्वयं को सुरक्षित रखने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत