पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "
पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना " एकल काव्य संग्रह पुस्तक रचियता :- कवि अरविन्द कुमार उन्नाव प्रकाशक :- वैदिक प्रकाशन हरिद्वार उत्तराखंड समीक्षक :- डॉ अमित कुमार बिजनौरी उ०प्र० पुस्तक से पहले चर्चा कवि महोदय के बारे में आपको संक्षिप्त बता हूँ कवि एक पेशे से शिक्षक है जो सरल सहज व्यक्तित्व के धनी है । उनका यह पहला एकल काव्य संग्रह है उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से सुधि पाठकों तक पहुंचती रहती है । अब बात करते है उनके "काव्य साधना " पुस्तक की जो एक बेजोड़ काव्य संग्रह है, जो शुधि पाठकों के जीवन को विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। इस पुस्तक में कविताएं विभिन्न विषयों पर हैं, जैसे कि प्रेम, प्रकृति, और जीवन के मूल्य। कविताओं की शैली और भाषा सरल और समझने योग्य है, जो पाठकों को अपनी और आकर्षित करती है।" यह पुस्तक 100 पेज की कवर सहित है । पुस्तक का मुख पृष्ठ काफी रोचक है । मुख पृष्ठ पर जो चित्र है वह मनुष्य को यही प्ररेणा दे रहा है कि पुस्तक का मानवीय जीवन मे कितना योगदान है । इसी पृष्ठ के पीछे प्रकाशक का पता और का...